साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण इस बार सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से इस दिन सूर्य कन्या राशि और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में होंगे।
ग्रहण का समय:
- शुरुआत – रात 10:59 बजे (21 सितंबर)
- समापन – रात 03:23 बजे (22 सितंबर)
यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा। इसी कारण भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
👉 ज्योतिषाचार्य एवं अंकशास्त्री नेहा शिवगोतरा ने बताया कि यह ग्रहण भारत में प्रभावी नहीं होगा, लेकिन खगोलीय दृष्टि से इसका विशेष महत्व है।

