हिंदू पंचांग अनुसार महा शिवरात्रि का पावन पर्व फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। ये भगवान भोलेनाथ की अराधना का सबसे बड़ा दिन होता है। चलिए आपको बताते हैं इस साल महाशिवरात्रि कब है और व्रत कब से कब तक रखा जाएगा.
पंचांग अनुसार महा शिवरात्रि की पावन तिथि 15 फरवरी 2026 की शाम 05:04 बजे से शुरू होकर 16 फरवरी 2026 की शाम 05:34 बजे तक रहेगी। चूंकि 15 फरवरी 2026 की रात में चतुर्दशी तिथि मौजूद रहेगी इसलिए महा शिवरात्रि का पावन पर्व 15 फरवरी 2026, रविवार को मनाया जाएगा और
व्रत 15 फरवरी को रखा जाएगा. व्रत का आरंभ 15 फरवरी के सूर्योदय के साथ होगा और समापन अगले दिन यानी 16 फरवरी 2026 के सूर्योदय के बाद होगा। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं और शिव मंदिरों में जल, दूध, बेलपत्र अर्पित करते हैं.
ज्योतिषी और अंकशास्त्री
डॉ. नेहा शिवगोत्रा

