पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण 28/29 अक्टूबर को रात्रि 01 बजकर 06 मिनट से शुरू होगा और देर रात्रि 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा. ये ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगने जा रहा है. साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए यहां सूतक के नियम भी लागू होंगे.
चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक लग जाते हैं. इस हिसाब से सूतक काल 28 अक्टूबर की शाम 04:05 बजे शुरू हो जाएगा. इसी के साथ सूतक के नियम भी लागू हो जाएंगे. कुल मिलाकर 1 घंटे और 16 मिनट का चंद्र ग्रहण लगेगा। वहीं उपच्छाया से पहला चंद्र स्पर्श रात 11:32 पर है।
सूतक काल के नियम
सूतक काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना चाहिए. इस दौरान सिलाई-कढ़ाई का कोई काम नहीं करना चाहिए.
गर्भवती महिलाएं सूतक काल में खाना न बनाएं और चाकू, कैंची, सुई आदि किसी भी नुकीली चीज का भी इस्तेमाल न करें.
सूतक काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को बाहर नहीं निकलना चाहिए ग्रहण के दौरान खाने की चीजों में तुलसी का पत्ता डाल देना चाहिए.
Astrologer & numerologist. Dr.neha shivgotra
|